प्रत्येक वर्ष की भांति आज दिनांक पांच नवंबर को गायत्री परिवार के द्वारा गायत्री शक्ति पीठ bastacolla में के 91 छठ ब्रति भाइयों बहनों के बीच साड़ी, धोती एवं गंगाजल बड़े ही आदर पूर्वक देकर सम्मानित किया गया l
आज शक्तिपीठ बस्ता कोला में वितरण कार्य के गरिमामय बेला में ट्रस्ट मंडल के सदस्य गण, संरक्षक मंडल के सदस्य गण एवं देवालय प्रबंधन समिति की बहने उपस्थित थी l सर्वप्रथम गायत्री महामंत्र के उच्चारण एवं गुरु आवाहन के साथ सबके मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना छठी मैया से की गईl
कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के जिला संयोजक श्री विभूति शरण सिंह,श्री नरेश भट्ट,श्री सीताराम जी, श्री विमल चन्द्र दास,भूपेंद्र शर्मा,विनोद कुमार saw,बादल चंद्र मंडल,आर के. चौधरी, गोलक बिहारी मंडल,नवीन शर्मा मीडिया प्रभारी श्रीमती आरती शर्मा उपस्थित थीl पूर्व विधायक राज सिन्हा का भी भरपूर सहयोग रहा I



