मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाला विश्वसनीय और भरोसेमंद संस्थान गोल के द्वारा गिरिडीह क्षेत्र के पांच विद्यालयों (दिल्ली पब्लिक स्कूल, घोरथम्बा, जी. एस. विद्यामंदिर, नवागढ़, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, चिनीकुरू, मारियम पब्लिक स्कूल, गोढ़ांड, एस. डी. मेमोरियल स्कूल, घोरथम्बा) के 9वीं एवं 10वीं के छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया
विदित हो कि उक्त सेशन में पांचो विद्यालयों के निदेशक, प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ ही हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हुए एवं इस सत्र को सभी ने खुले दिल से सराहना किया।
सभी उपस्थित शिक्षितविंदो ने अपनी अनुभव की बातें छात्रों से साझा किया एवं इस तरह के इनफॉर्मेटिव, मोटिवेशनल, स्ट्रैटेजिक, इप्सीपीरेशनल सेशन को छात्रों के हित में उनके भावी भविष्य के लिए बीग टर्निंग प्वाइंट साबित होने वाला बताया । तब जबकि परीक्षा नजदीक है।
मुख्य वक्ता, करियर काउंसेलर, मोटीवेटर, गोल धनबाद के केंद्र निदेशक श्री संजय आनंद ने छात्रों के लक्ष्य निर्धारण से लेकर मंजिल पाने तक की पूरी यात्रा को बड़े ही सधे और सटीक तरीके से बोर्ड परीक्षा के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं को ब्रेक करने और उसमें आने वाले विभिन्न चलेंजेज से भी अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि आज बताये गए सफलता के रहस्यों एवं मार्गदर्शन को जो छात्र आत्मसात कर लंे तो फिर साधारण छात्र भी असाधारण सफलता हांसिल कर रहे हैं । उन्होंने छात्रों को सचेत भी किया कि इस धरती के सबसे बड़े शुभचिंतक आपके माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करें, नकारात्मक दोस्ती एवं मोबाइल के गलत प्रयोग से बचें ।



