आखिरी टेस्ट में ऋषभ पंत नहीं खेलेंगे और ऐसे में काफी हद तक भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार शुभमन गिल पर ही होगा। गिल ने इस दौरे पर अद्भुत प्रदर्शन किया है और विदेशी जमीन पर उनकी बल्लेबाजी की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला गुरुवार से लंदन के ओवल मैदान में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-2 से पीछे है और इस युवा टीम के पास आखिरी टेस्ट जीतकर सीरीज को बराबर करने का बेहतरीन मौका है। सीरीज की शुरुआत से पहले हर किसी ने शुभमन गिल की अगुआई वाली इस टीम को कम आंका था, लेकिन अब तक इस टीम ने इंग्लैंड की अनुभवी टीम को कड़ी टक्कर दी है।

गिल एंड कंपनी चाहेगी कि पिछले इंग्लैंड दौरे की तरह फिर से दोनों टीमों के बीच सीरीज ड्रॉ कराई जाए। आखिरी टेस्ट में ऋषभ पंत नहीं खेलेंगे और ऐसे में काफी हद तक भारतीय बल्लेबाजी का दारोमदार शुभमन गिल पर ही होगा।

गिल ने इस दौरे पर अद्भुत प्रदर्शन किया है और विदेशी जमीन पर उनकी बल्लेबाजी की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। गिल अब तक इस सीरीज में चार मैचों की आठ पारियों में 90.25 की औसत और 65.28 के स्ट्राइक रेट से 722 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक लगाए हैं।

गिल ने इस सीरीज में जब-जब 20 से ज्यादा रन बनाए हैं, उन्होंने उसे शतक में बदला है। उन्होंने पहले टेस्ट में की पहली पारी में 147 रन और दूसरी पारी में आठ रन, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन, तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 16 रन और दूसरी पारी में छह रन और चौथे टेस्ट की पहली पारी में 12 रन और दूसरी पारी में 103 रन बनाए हैं। गिल अब तक इस सीरीज में 79 चौके और 12 छक्के लगा चुके हैं।

अब पांचवें टेस्ट में उनके पास चार बड़े रिकॉर्ड्स बनाने का मौका है। उनकी नजरें स्टीव स्मिथ के छह साल पुराने रिकॉर्ड, महान सुनील गावस्कर के 46 साल पुराने रिकॉर्ड और महान सर डॉन ब्रैडमैन के 95 साल पुराने रिकॉर्ड पर होंगी। आइए जानते हैं…