रेनो ट्राइबर का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हो चुका है। इस एमपीवी से उम्मदी की जा रही है कि ये मार्केट में Maruti Ertiga और Kia Carens को कड़ी टक्कर देगी। जानिए इन तीनों MPV कारों में कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर कौन किससे आगे है।

भारतीय बाजार में MPV सेगमेंट की होड़ और तेज हो गई है। Renault ने हाल ही में अपनी 7-सीटर फैमिली कार Triber का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है, जिससे एक बार फिर से Maruti Suzuki Ertiga और Kia Carens के बीच टक्कर तेज हो गई है। डिजाइन और फीचर्स के मामले में किए गए अपडेट के साथ नई Triber अब और ज्यादा आकर्षक बन गई है।

आइए जानें कीमत और फीचर्स के लिहाज से रेनो ट्राइबर, मारुति सुजुकी अर्टिगा और किआ कैरेंस के बीच सीधी टक्कर में कौन MPV सबसे आगे है।

कीमत की तुलना 
आपको बता दें की Renault Triber की कीमत 7 लाख रुपये से भी कम में शुरू हो जाती है। यह तीनों में सबसे किफायती MPV है। जहां इसकी टॉप वैरिएंट की कीमत Maruti Ertiga के बेस मॉडल के करीब है, वहीं Kia Carens सबसे महंगी MPV साबित होती है।

Maruti ने हाल ही में Ertiga में सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड किए हैं, जिसके साथ इसकी कीमत भी बढ़ाई गई है।

इंजन और परफॉर्मेंस की तुलना
नई Renault Triber में आउटगोइंग मॉडल वाला ही 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है। इसमें CNG किट का ऑप्शन भी मौजूद है।

Maruti Suzuki Ertiga की बात करें तो 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 102 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क देता है। यह पेट्रोल-CNG बाइ-फ्यूल विकल्प के साथ आता है और इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

Kia Carens में 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है और सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स से लैस है।