PetPhone को खासतौर पर पालतू जानवरों के लिए डिजाइन किया गया है और इसे “पहला स्मार्टफोन जो पालतू जानवरों के लिए बना है” के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन न केवल दो-तरफा संचार को संभव बनाता है, बल्कि पालतू जानवरों की हरकतों और आवाजों को भी पहचान सकता है।

बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में दुनियाभर की टेक कंपनियाँ अपने नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन इस बार एक अनोखा और दिलचस्प डिवाइस पेश किया गया है जिसका नाम PetPhone, जिसे ग्लोबल टेक कंपनी GlocalMe ने विकसित किया है।

PetPhone को खासतौर पर पालतू जानवरों के लिए डिजाइन किया गया है और इसे “पहला स्मार्टफोन जो पालतू जानवरों के लिए बना है” के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन न केवल दो-तरफा संचार को संभव बनाता है, बल्कि पालतू जानवरों की हरकतों और आवाजों को भी पहचान सकता है। इस डिवाइस के जरिए पालतू जानवरों की भलाई पर नजर रखना आसान हो जाता है, क्योंकि इसमें GPS, Wi-Fi और ब्लूटूथ ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ दी गई हैं।

PetPhone को खासतौर पर पालतू जानवरों के लिए डिजाइन किया गया है और इसे “पहला स्मार्टफोन जो पालतू जानवरों के लिए बना है” के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। यह स्मार्टफोन न केवल दो-तरफा संचार को संभव बनाता है, बल्कि पालतू जानवरों की हरकतों और आवाजों को भी पहचान सकता है। इस डिवाइस के जरिए पालतू जानवरों की भलाई पर नजर रखना आसान हो जाता है, क्योंकि इसमें GPS, Wi-Fi और ब्लूटूथ ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ दी गई हैं।

GlocalMe PetPhone की स्पेसिफिकेशन

GlocalMe के अनुसार, PetPhone एक स्मार्ट कॉलर के रूप में डिजाइन किया गया है, जो पालतू जानवरों द्वारा किए गए अलग-अलग आवाजों और हरकतों को पहचान सकता है। यह पालतू जानवरों के मूड को समझने में मदद करता है और साथ ही PawTalk और साउंड प्ले फीचर के जरिए मालिकों को अपने पालतू जानवरों से बात करने और उन्हें शांत करने की सुविधा देता है।

इसके अलावा PetPhone में GPS, AGPS, LBS, Wi-Fi, ब्लूटूथ और “Active Radar” जैसी ट्रैकिंग तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे मालिक अपने पालतू जानवर की लाइव लोकेशन का पता लगा सकते हैं। इसके अलावा AI एक्टिव अलर्ट और एक्टिविटी मॉनिटरिंग है। PetPhone में AI आधारित एक्टिविटी ट्रैकिंग दी गई है, जो पालतू जानवरों के मूवमेंट और हेल्थ पर नजर रखता है। यदि कोई असामान्य गतिविधि होती है, तो यह तुरंत अलर्ट भेजता है।

PawTrack- लाइव लोकेशन ट्रेसिंग

PetPhone के PawTrack फीचर से पालतू जानवर की मूवमेंट को ट्रैक किया जा सकता है और एक क्लिक में उसकी लोकेशन देखी जा सकती है। इसमें GeoFence फीचर भी दिया गया है, जिससे पालतू जानवर के सेफ ज़ोन से बाहर जाने पर अलर्ट मिल जाता है। डिवाइस में इन-बिल्ट लाइट दी गई है, जिससे अंधेरे में भी पालतू जानवर को ढूंढा जा सकता है। साथ ही, इसमें रिंगटोन प्ले का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर मालिक अपने पालतू को आवाज़ के जरिए खोज सकते हैं।

PetPhone का एक खास फीचर सोशल कम्युनिटी है, जहाँ पालतू जानवरों के मालिक एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं और अपने पालतू के खास पलों को साझा कर सकते हैं। इसमें एक पेट प्रोफाइल बनाने का विकल्प भी है, जहाँ पालतू जानवर की ज़रूरी जानकारी, हेल्थ एडवाइस, डिवाइस की डिटेल्स और मौजूदा सर्विस प्लान को देखा जा सकता है। मालिक इसमें रूटीन रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, जिससे वे अपने पालतू की दैनिक गतिविधियों पर ध्यान रख सके। इसे IP68 की रेटिंग के मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *