किड्स गार्डन सेकेंडरी विद्यालय झरिया दिनांक-24.12.25. सर्व धर्म समता में विश्वास करने वाली विद्यालय निर्देशक डॉ. श्रीमती शोभा सिन्हा, प्रचार्या डॉ. स्नेहलता के विश्वास और प्रोत्साहन से विद्यालय में क्रिसमस का त्योहार धूम धाम से मनाया गया I

शैक्षणिक शिक्षक प्रभारी श्री आशीत बनर्जी तथा श्रीमती दीपा राय चौधरी की देख रेख में सभी छात्र पूर्ण उत्साह से सज धज कर विद्यालय में उपस्थित थे।आर्ट कला विभाग के शिक्षक श्री एस. मलिक और श्री अनिमेश चटर्जी ने छात्रों के सहयोग और अपनी सूझ बुझ से बहुत ही आकर्षक साज- सज्जा से विद्यालय को सजाये थे।

सर्वप्रथम निर्देशिका,प्रचार्या और प्रभारी द्वय ने सामूहिक रूप से क्रिसमस कैंडल जलाकर क्रिसमस केक काटे और सभी को क्रिसमस और आने वाले नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दिये।

रंगारंग कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रार्थना के साथ नृत्य प्रस्तुत किये। तत्पश्चात सामूहिक गीत,नृत्य, पुनः क्रिसमस नृत्य प्रस्तुत किये।सारे कार्यक्रमों में तबले पर थे श्री एस. दत्ता, हारमोनियम पर श्री नीतीश कुमार सर ,ऑर्गन पर श्री रंजीत पासवान और नृत्य शिक्षिका श्रीमती अपर्णा दत्ता के सहयोग।

जूनियर विंग के सभी कार्यक्रमों की प्रस्तुति श्रीमती रोजी Carmel और नीतू सिंह ने किया।अंत मेंं प्रचार्या महोदया ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं दीं।