गोविंदपुर । फोटो है । कार्मेल स्कूल देवली का स्थापना दिवस मंगलवार शाम समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डिनोबिली स्कूल्स के रेक्टर फादर केएम जोसेफ एसजे ने कहा कि कुछ वर्षों में ही इस विद्यालय ने काफी तरक्की की है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण अभिभावकों का पूरा सहयोग विद्यालय को मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि डीएसडबलयूसी के निदेशक फादर अजय तिरु ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं और इन बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दी जानी चाहिए और इस दिशा में कार्मल स्कूल देवली का प्रदर्शन सराहनीय है।
प्रिंसिपल सिस्टर प्रमोदिनी ने सभी का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों को सभी के समक्ष रखा । उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ाया जा रहा है। समारोह की शुरुआत अतिथियों ने दीप जलाकर की।
बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। अमेरिकन फोक डांस, श्री लंकाई डांस, ईरानी और कोरियन डांस, स्किट डांस आदि हुए। केरोल गीत गाए गए । बच्चों ने कराटे का भी प्रदर्शन किया ।
राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । इस मौके पर कार्मल स्कूल धनबाद की प्रिंसिपल सिस्टर शैल्वी, कार्मल स्कूल डिगवाडीह की प्रिंसिपल सिस्टर देवश्री, मैनेजर सिस्टर शांति, सिस्टर जूलियाना, सिस्टर और असुनता, मोनिका समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद थे।
