हवाई टिकटों की बढ़ती कीमतों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि टिकटों की कीमतों को रेगुलेट करने के लिए नए नियम तैयार कर लिए गए हैं।

सरकार ने कहा कि इन्हें 30 दिनों के भीतर संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इन नियमों की एक प्रति दो सप्ताह के भीतर अदालत में दाखिल की जाए। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी।