भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) जमशेदपुर चैप्टर की प्रबंधन समिति (वर्ष 2026) के पदाधिकारियों का चुनाव कंपनी सचिव के जमशेदपुर शाखा कार्यालय के बैठक में किया गया। सर्वसम्मति से इन पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया:-

अध्यक्ष: अंकित मजुमदार

उपाध्यक्ष: सपना कुमारी अग्रवाल

सचिव: श्वेता अग्रवाल

कोषाध्यक्ष: तनयजीत दास

वर्तमान अध्यक्ष्या शालिनी कुमारी अग्रवाल ने बताया कि नयी प्रबंधन समिति शुक्रवार 19 जनवरी से कार्य भार ग्रहण करेंगे। समिति के चयनित सदस्यों में अंकित सिंह और शिखा नरेडी भी शामिल हैं। इनका सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए रहेगा।