LinkedIn पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए Thomas Eccel (JvM Impact में Google Ads प्रमुख) ने इस नए ऐड फॉर्मेट की झलक दिखाई है। वीडियो में देखा गया कि Promotions टैब में कुछ ईमेल्स के बाद एक आकर्षक बॉक्स शेप में यह ऐड दिखता है।
यदि आप इस बात से अभी तक खुश हैं कि Gmail में विज्ञापन नहीं देखने को मिलते हैं तो आपकी यह खुशी जल्द ही खत्म होने वाली है। जीमेल जल्द ही अपने मोबाइल एप्लिकेशन (iOS और एंड्रॉयड दोनों) में बड़े और इंटरेक्टिव ईकॉमर्स विज्ञापन दिखाना शुरू कर सकता है। अब तक Gmail का “Promotions” टैब विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल होता था, लेकिन एक नई रिपोर्ट के अनुसार अब इसमें बड़े और विजुअली रिच शॉपिंग एड्स की टेस्टिंग हो रही है।
नए ऐड्स में क्या है खास?
रिपोर्ट के मुताबिक, ये नए शॉपिंग एड्स यूजर्स को उत्पाद की फोटो, नाम, कीमत, रेटिंग और बाहरी लिंक दिखाएंगे। जब कोई यूजर इन विज्ञापनों पर क्लिक करेगा, तो वे विस्तारित होकर और जानकारी दिखाएंगे, जैसे: उत्पाद की पूरी लिस्टिंग, डिस्काउंट व ऑफर, रेटिंग्स और रिव्यू, खरीदारी के लिए कॉल-टू-एक्शन (CTA) बटन, स्टोर या वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक आदि।
Gmail बन सकता है पहला Google एप जिस पर नेटिव ईकॉमर्स ऐड्स शुरू होंगे
LinkedIn पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए Thomas Eccel (JvM Impact में Google Ads प्रमुख) ने इस नए ऐड फॉर्मेट की झलक दिखाई है। वीडियो में देखा गया कि Promotions टैब में कुछ ईमेल्स के बाद एक आकर्षक बॉक्स शेप में यह ऐड दिखता है। शुरुआत में यह सिर्फ एक इमेज एड की तरह लगता है, लेकिन उस पर क्लिक करने पर यह “शॉपिंग लिस्टिंग” में बदल जाता है जिसमें दो या उससे अधिक प्रोडक्ट्स एक साथ दिखाई देते हैं।
प्रोडक्ट फीड और Google मर्चेंट सेंटर का उपयोग
इन ऐड्स में दिखने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी Google Merchant Center से लिए गए प्रोडक्ट फीड के जरिए आती है यानी ब्रांड्स अपने स्टोर या वेबसाइट की इन्वेंट्री Google पर अपलोड करेंगे और Gmail अपने प्लेटफॉर्म पर उन्हें दिखाएगा। अगर ये टेस्टिंग सफल होती है, तो Google भविष्य में इन्हीं इंटरेक्टिव शॉपिंग ऐड्स को अपने अन्य एप्स जैसे YouTube, Google Maps और Google Discover Feed पर भी लाने की योजना बना सकता है।
