दिनांक 04 अगस्त 2025 श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मनोकामना पूर्ति भव्य कावड़ जल यात्रा का आयोजन धनबाद जिला गायत्री परिवार के द्वारा बस्ताकोला से कावड़ जल यात्रा प्रातः8.00 बजे शक्तिपीठ से मंगल स्तुति एवं प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुआlधनबाद जिला के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो भाइयों बहनों ने जय घोष के साथ बड़े ही उत्साह पूर्वक इस कावड़ जल यात्रा में भाग लिया l
गौशाला तालाब से जल भरकर बस्ता कोला के आसपास के क्षेत्र का भ्रमण करते हुए,गायत्री शक्तिपीठ बस्ता कोला स्थित श्री प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर मे बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक/ जलार्पण किया,कांवड़ यात्रा शक्तिपीठ से बाबा का जय घोष एवं भक्ति गीत के साथ उत्साह पूर्ण वातावरण मे सभी भाइयों बहनों ने शक्ति पीठ स्थित बाबा भोलेनाथ को अपने हाथों से जल अर्पण किया lकावड़ यात्रा में झरिया धनबाद एवं अन्य क्षेत्रों के साथ स्थानीय भाइयों बहनों की विशेष भागीदारी रहीl
प्रातः 8:00 से ही रुद्राभिषेक एवं सामूहिक यज्ञ का कार्यक्रम नियमित रूप से संपन्न हुआ,सायं कालीन बहुत ही सुंदर श्रृंगार एवं पूजा,भजन का आयोजन देवालय प्रबंधन समिति के कर्मठ ऊर्जावान बहनों के द्वारा निर्धारित है l
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री विभूति शरण सिंह, राकेश झा, श्री राम प्रकाश जी, भुवनेश्वर शास्त्री,संजय सिंहा, श्रीमती ममता सिंह,श्रीमती दुलारी पाठक, नमिता देवी, मीरा सिंह, कमला देवी ,गुंजन देवी,रूबी देवी, उषा कुमारी, क्रांति देवी,गरिमा सिंह ,पार्वती देवी, लता पाराशर ,सरिता झा, का महत्वपूर्ण योगदान रहा l बाबा भोलेनाथ की कृपा सबों पर बनी रहेl l





