टीवी पर बहुत जल्द कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ शुरू होने वाला है। अब इसी शो के इवेंट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुनव्वर फारूकी और रुबीना दिलैक दिखाई दे रहे हैं। देखें वीडियो।
कलर्स टीवी पर बहुत जल्द एक रियलटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ शुरू हो रहा है, जिसमें कई सितारे शामिल होंगे। इस शो के लिए प्रचार-प्रसार जोरों पर चल रहा है। हाल ही में शो से जुड़े कुछ कलाकारों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुनव्वर फारूकी और रुबीना दिलैक के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में मुनव्वर ने रुबीनी से कुछ ऐसा कहा कि एक्ट्रेस हैरान हो उठती हैं। चलिए जानते हैं वायरल वीडियो के बारे में।
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर ‘पति पत्नी और पंगा’ रियलटी शो के एक इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ दिख रही हैं। साथ ही वीडियो में मुनव्वर फारूकी को भी देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं कि इस शो में मुनव्वर फारूकी पंगा हैं। इस पर मुनव्वर एक्ट्रेस के कान में कहते हैं कि इसमें पत्नी पंगा है। इसे सुन रुबीनी दिलैक हैरान हो जाती हैं और वहां मौजूद पैपराजी हंस पड़ते हैं।
