भूली नगर वाशियो से बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा अन्याय पूर्ण रवैया नव संकल्प मंच भूली नगर : सात ,(7 ) क्वाटर्स का अभी इविक्शन ऑर्डर भू संपदा न्यायालय बीसीसीएल के द्वारा निर्गत किया गया है।

उसी के आलोक खाली कराने की प्रक्रिया की जा रही है। क्वार्टर्स खाली कराने हेतु BTA ने मजिस्ट्रेट नियुक्त करने हेतु पत्र जिला प्रशासन को दिया है। साथ ही पूर्व में भू संपदा न्यायालय कोयला भवन धनबाद में भूली के 1000 से भी ज्यादा इन्वेक्शन ऑर्डर पास है जिसे प्रक्रिया में रखा गया है।

बीसीसीएल की मंशा यह है कि शुरुआती दौर में अगर भूली के 7 क्वाटर्स खाली हो जाता है तो पूर्व में पास आवास को आसानी से खाली करवाया जा सकता है। अब भूली नगर वाशियो के लिए बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा भूली आवास खाली होना जो अपने आप में गंभीर चिंता का विषय है। इसी आलोक में आज भूली नव संकल्प मंच तथा , भूली के विभिन्न सामाजिक संस्था गण तथा भूली के बुद्धिजीवी वर्ग का एक प्रतिनिधि मंडल BTA के कार्मिक प्रबंधक बीडी सिंह और मोहम्मद अशरफ से इस गंभीर विषय पर वार्ता किए।

प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंधन को यह चेताया कि आवास खाली कराने की मंशा पर अविलंब विराम लगाने का काम करें अन्यथा चरण बद्ध आंदोलन किया जाएगा तथा आंदोलन के साथ साथ भूली आवास मुद्दे पर स्थाई समाधान को लेकर भी आंदोलन किया जाएगा। भूली नगर की जनता में भय व्याप्त है, बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा दूसरे जगहों से लोगो को बसाने की योजना समय समय पर करती है तथा भय व्याप्त करते आ रही है वहीं दूसरी ओर जो लोग वर्षों से भूली में निवास करते आ रहे है उन्हें खाली कराने की नोटिस जारी करने का काम करते है।

आज तक भूली आवास मुद्दे का स्थाई समाधान नहीं हुआ दूसरे जगहों के दर्ज पर भूली की जनता, जन प्रतिनिधि गणों, बीसीसीएल प्रबंधन के साथ एक बैठक कर जर्जर अवस्था में क्वार्टर्स का मूल्यांकन कर लीज की प्रक्रिया से भूली नगर वाशियो को आवास उपलब्ध कराया जाए यह समाधान की बाते है परंतु आज तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सिर्फ और सिर्फ चर्चा बनकर रह जाती है।

भूली नगर वाशियो को एकजुट होकर मुकाम तक पहुंचाना होगा नहीं तो वह कदम दूर नहीं जब अवैध कब्जा धारी बोलकर रहने वाले लोगों का आशियाना उजाड़ने का काम बीसीसीएल प्रबंधन करेगी। मानवता की बात होनी चाहिए बसे लोगों को उनका हक दिया जाए नहीं कि उजाड़ा जाए।

इसके लिए जन प्रतिनिधि गणों की भूली की जनता के साथ खड़ा होना होगा ईमानदारी के साथ। बीसीसीएल प्रबंधन को मानवता हित में सोचना होगा। भूली की जनता को उनका अधिकार चाहिए । आज प्रतिनिधि मंडल में पंकज कुमार सिंह, मानस रंजन पाल, संतोष कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, लक्ष्मी देवी, रणजीत कुमार उर्फ बिल्लू, राणा दत्ता, कैलाश गुप्ता, रंजन यादव, मनमोहन सिंह, अजय कुमार चौधरी, बबलू सिंह, अरुण कुमार वर्मा, रूपेश कुमार, सोनू सिंह, शमशाद अंसारी इत्यादि उपस्थित हुए।