झारखण्ड : धनबाद सांसद श्री ढुलू महतो जी ने छात्र छात्राओं के बीच पाठशाला के सौजन्य से किया निशुल्क साइकिल वितरण किया l

मिशन बच्चियों की उड़ान पाठशाला एजुकेशनल ट्रस्ट के सौजन्य से साइकिल वितरण योजना किया गया ।जिसके मुख्य अतिथि धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो जी ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया।

उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए सांसद ढुल्लू महतो जी ने कहा कि जो छात्र छात्राएं स्कूल से दूर दराज से आते थे उन्हें काफी समय लगता था कभी कभी स्कूल छूट भी जाता था पर आज से साइकिल मिलने के बाद स्कूल आने जाने में काफी आसानी होगी l