धनबाद, 22 सितम्बर 2025: इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के स्टूडेंट स्किल्स एनरिचमेंट बोर्ड (बोर्ड ऑफ स्टडीज़) के सौजन्य से तथा सीआईसीएएसए धनबाद (CIRC) के तत्वावधान में आज “लर्निंग एंड ग्रोइंग स्ट्रैटेजी ऑफ आर्टिकलशिप” विषय पर एक अर्ध-दिवसीय सेमिनार का आयोजन आईसीएआई भवन, बैंक मोड़, धनबाद में किया गया।

इस सेमिनार में मुख्य वक्ता सीए अरिजीत चक्रवर्ती ने छात्रों को आर्टिकलशिप के प्रभावी नियोजन, समय प्रबंधन, प्रैक्टिकल एक्सपोज़र, प्रोफेशनल ग्रोथ के कौशल तथा पढ़ाई और ट्रेनिंग के बीच संतुलन बनाने के विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सीए छात्रों को न केवल करियर मार्गदर्शन देना था, बल्कि उन्हें प्रेरित करना, नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करना और उनके पेशेवर विकास के लिए आवश्यक कौशलों पर प्रकाश डालना भी रहा।

मुख्य आकर्षण:

  • करियर मार्गदर्शन एवं मोटिवेशन
  • प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए स्किल्स
  • टाइम मैनेजमेंट एवं प्रैक्टिकल एक्सपोज़र

इस अवसर को सफल बनाने में *सीए निखिल अग्रवाल (सीआईसीएएसए चेयरमैन), साथ ही, आईसीएआई धनबाद शाखा के चेयरमैन सीए शशांक शेखर जायसवाल, वाइस चेयरमैन सीए पंकज कुमार सिंह, सचिव सीए मुकेश कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सीए पंकज खरकिया ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। सीआईसीएएसए *मयंक कुमार बंसल (वाइस चेयरमैन), श्रुति साव (ट्रेज़रर), शिवानी वर्मा (सेक्रेटरी) तथा अमिषा राज (एग्जीक्यूटिव मेंबर) उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए।